Begusarai News: परिवार कल्याण पखवाड़ा को लेकर सारथी रथ रवाना
बेगुसराय, सितम्बर 16 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड में 28 सितंबर तक चलने वाले परिवार कल्याण पखवाड़ा को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को सारथी रथ रवाना किया गया। पीएचसी नावकोठी से चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिमांशु कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। डॉ. हिमांशु ने बताया कि सारथी रथ प्रखंड की महेशवाड़ा, पहसारा पश्चिमी, पहसारा पूर्वी, डफरपुर, नावकोठी, हसनपुर बागर, रजाकपुर, विष्णुपुर और समसा पंचायत के विभिन्न मुहल्लों में भ्रमण करेगा। इस दौरान लोगों को परिवार को सीमित रखने के अस्थायी एवं स्थायी साधनों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों को अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रथ के माध्यम से महिला बंध्याकरण और पुरुष नसबंदी जैसे स्थायी परिवार नियोजन साधनों के प्रति भी लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.