बेगुसराय, अगस्त 12 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को की गई। बैठक में पन्हांस से रजौड़ा सर्विस लेन में अतिक्रमण, कपसिया से सुभाष चौक के बीच जलजमाव तथा बीहट-सिमरिया आरओबी निर्माण के कारण उत्पन्न यातायात जाम की समस्या पर भी चर्चा की गई।

बैठक का उद्देश्य डीएम श्रीकांत शास्त्री ने संबंधित विभागों को इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिले के 36 चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि एनएचएआई की ओर से 20 तथा आरसीडी द्वारा 16 ब्लैक स्पॉट्स पर अल्पकालीन सुरक्षा उपाय पूर्ण किए जा चुके हैं। जिला पदाधिकारी ने एनएच-31 सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर आवश्यकतानुसार जेब्रा क्रॉसिंग, थर्माप्लास्टिक ...