Begusarai News: पत्रकारों की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
बेगुसराय, अगस्त 30 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में रविवार को पत्रकारों की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता सुमन झा ने की। बैठक में बखरी अनुमंडल क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, जनसरोकार के मुद्दों और पत्रकारों की एकजुटता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। श्री झा ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। सभी पत्रकारों को संगठित होकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना चाहिए ताकि शासन-प्रशासन तक आम लोगों की आवाज पहुंच सके। बैठक में कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई। पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ एकजुट रहने, अनुमंडल प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.