बेगुसराय, नवम्बर 9 -- Begusarai News: मटिहानी। प्रखंड क्षेत्र के मटिहानी, रामदिरी, सीतारामपुर, रामपुर, बलहपुर एवं महमदपुर गौतम गांव में सोमवार को मां काली का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। पट खुलते ही विभिन्न पूजा स्थलों पर माता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही महिला, पुरुष एवं बच्चों ने मां काली के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। वहीं, मटिहानी में इस अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मटिहानी विधायक नरेंद्र कुमार सिंह एवं लोजपा नेत्री इंदिरा कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मां लक्ष्मी व काली के दर्शन को उमड़ रही भीड़ इस ...