Begusarai News: पंजीकृत फुटपाथ वेंडरों को पहचान पत्र के साथ डस्टबीन रखना अनिवार्य
बेगुसराय, सितम्बर 9 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित कराने के लिए नगर निगम के द्वारा बुधवार को टाउन वेंडिंग कमिटी के साथ बैठक नगर निगम कार्यालय में आयोजित की गयी। इसकी अध्यक्षता नगर आयुक्त सोमश बहादुर माथुर ने की। बैठक में सभी निबंधित फुटपाथ विक्रेताओं/ठेला वेंडरों को पहचान पत्र तथा डस्टबीन अनिवार्य रूप से रखने का निदेश दिया गया। नगर आयुक्त के द्वारा बताया गया कि स्थायी रूप से एक ही स्थान पर बैठकर अथवा ठेला लगाकर व्यवसाय करनाा प्रतिबंधित है, उसे चलंत रखना है। निर्णय के विरूद्ध व्यवसाय करने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बाध्यता होगी।
बैठक के निर्देश नगर आयुक्त के द्वारा ठेला का नंबरिंग कर रूट/वार्ड निर्धारित कर सूची नगर निगम कार्यालय को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। सभी पंजीकृत फुटपाथ विक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.