बेगुसराय, सितम्बर 22 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। जिले में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है। चुनाव से पूर्व इस बात की संभावना व्यक्त की जा रही है कि नए परिसीमन होने के बाद ही पंचायत चुनाव की घोषणा होगी। वहीं, प्रशासन की ओर से भी अपनी पूरी तैयारी की जा रही है।

प्रशासन की तैयारी यही कड़ी में प्रशासन ने जियो टैगिंग (जियो लोकेशन मैपिंग) और डिजिटल मैपिंग की प्रक्रिया को पूरा कर ली है। जिले के सभी प्रखंड में जियो टैगिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उन्हीं प्रखंड में नहीं हो पाया है जहां बाढ़ आई है। बाढ़ समाप्त होते ही उन प्रखंडों में जियो टैगिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग और पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार यह कदम पंचायतों के नए सिरे से परिसीमन और सीमाओं के पुनर्निर्धारण के लिए उठ...