बेगुसराय, जुलाई 6 -- Begusarai News: बरौनी। न्यू बरौनी स्टेशन पर वाटर वेंडिंग मशीन नहीं लगने से यात्रियों को बढ़ी परेशानी की खबर हिंदुस्तान दैनिक प्रमुखता से लगातार प्रकाशित करता आ रहा है। इसका असर यह हुआ है कि अब जल्द न्यू बरौनी स्टेशन पर यात्रियों को वाटर वेंडिंग मशीन का लाभ मिल सकेगा। जानकारी के मुताबिक सोनपुर मंडल द्वारा यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित व किफायती पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल के न्यू बरौनी सहित चार स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीनों की स्थापना को लेकर सोमवार को ई-निविदा जारी की गई है। इस पहल से यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...