बेगुसराय, नवम्बर 9 -- पार्किंग स्टैंड पर कथित वसूली की शिकायत Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। रेलवे न्यू बरौनी जंक्शन जाने के लिए बाइक चालकों को फाइन देकर प्लेटफार्म जाना पड़ता है। यह कारनामा बाइक स्टैंड के कर्मचारियों के द्वारा कई महीनों से लगातार जारी है। स्टैंड कर्मी रेलयात्रियों को करीब आधे किलोमीटर दूर पैदल जाने के लिए विवश करते हैं,अन्यथा लौटने पर बाइक टिकट घर तक ले जाने के एवज में 100 रुपए लेते हैं। सीधे साधे स्टूडेंट,लड़कों को तो एक हजार रुपए जुर्माना भरने का दबाव देते हैं और बाइक बल पूर्वक जब्त करने लगते हैं। ऐसी शिकायत दर्जनों पीड़ित ने की है। सोमवार को बारों शिवाला घाट सलेमपुर निवासी समाजसेवी ब्रजेश कुमार के साथ भी हुआ। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री को।ईमेल कर न्यू बरौनी जंक्शन रेलवे स्टेशन (सोनपुर मंडल) के पार्किंग ...