Begusarai News: न्यू कार्बन फैक्ट्री में ट्रैक्टर से दबकर मजदूर की मौत
बेगुसराय, जुलाई 21 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी जीरोमाइल मुख्य सड़क स्थित ठकुरीचक के पास न्यू कार्बन फैक्ट्री में कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत हो जाने की सूचना मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। गढ़हरा थाना अंतर्गत स्थित न्यू कार्बन फैक्ट्री का मृतक मजदूर की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के बथौली निवासी मो मजीद के 60 वर्षीय पुत्र मो. शमसुल के रूप में हुई है। घटना सोमवार की देर रात करीब 11 बजे की बताई जाती है। लोगों ने बताया फैक्ट्री गेट पर रखवाली करने वाले मृतक मजदूर के पास ही मैटेरियल स्टॉक के लिए अनलोडिंग का कार्य हो रहा था।
घटना का कारण इसी दौरान उक्त मजदूर ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। उसके सिर पर ट्रैक्टर चढ़ गया। इस कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर गढ़हरा थाना की पुलिस देर रात ही मामले की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.