Begusarai News: नॉन-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में माताओं ने तैयार किये आकर्षक व्यंजन
बेगुसराय, जुलाई 8 -- Begusarai News: बेगूसराय। डीएवी पब्लिक स्कूल हर्रख में बुधवार को नॉन-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी एवं एलकेजी के विद्यार्थियों की माताओं ने स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं आकर्षक व्यंजन तैयार किए। प्राचार्या सबिता ने माताओं के उत्साह, सहयोग एवं सहभागिता की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया। कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यालय और अभिभावकों के बीच सशक्त संबंध स्थापित करने के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय की इंचार्ज अल्पना बोस, रितुमिता श्रीवास्तव, किरण कुमारी सिंह का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.