Begusarai News: नैनो उर्वरक फसलों के लिए पारंपरिक खादों से अधिक असरदार
बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- नैनो उर्वरक पर किसान संगोष्ठी Begusarai News: बछवाड़ा, निज संवाददाता। बिस्कोमान कृषक सेवा केंद्र बछवाड़ा में बुधवार को किसान संगोष्ठी सह क्षेत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर इफको के राज्य विपणन प्रबंधक डॉ एके श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में 45 किलोग्राम के यूरिया या डीएपी के बैग से ज्यादा किफायती व असरदार 500 मिलीलीटर तरल नैनो उर्वरक की एक बोतल होती है। उन्होंने कहा कि फसलों पर नैनो उर्वरक के छिड़काव से पौधों की बीमारी से लड़ने की क्षमता, हरियाली और पैदावार में वृद्धि होती है। इस उर्वरक को पौधे जल्दी व अधिक प्रभावी तरीके से सोख लेते हैं। क्योंकि इसके कण काफी सूक्ष्म 20 से 50 नैनोमीटर होते हैं। उन्होंने कहा कि नैनो उर्वरक पारंपरिक खादों की तरह पानी के साथ बहकर या वाष्प बनकर बर्बाद नहीं होते हैं। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.