Begusarai News: नुरुल्लाहपुर से युवक लापता, परिजन परेशान
बेगुसराय, अगस्त 31 -- Begusarai News: खोदावंदपुर। सागी पंचायत के नुरुल्लाहपुर गांव स्थित वार्ड नं. 1 निवासी स्व. इसराइल का 22 वर्षीय पुत्र मो. वसीम गत 11 अगस्त से अपने घर से लापता है। लड़का के गायब हो जाने से परिजन काफी परेशान हैं। खोजबीन करने के बाद भी उसका अब तक कोई अता पता नहीं चल सका है। उसकी मां नूरजहां ने थाना में आवेदन देकर इस घटना की जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.