Begusarai News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को किया जागरूक
बेगुसराय, अक्टूबर 28 -- Begusarai News: बरौनी। सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर हाजीपुर सतर्कता विभाग की टीम द्वारा बुधवार को बरौनी स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से यात्रियों को सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता व भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। साथ ही आमजन को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए अपने कार्यों व व्यवहार में ईमानदारी व नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसका उद्देश्य सतर्कता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ साथ समाज में सत्यनिष्ठा व पारदर्शिता की भावना को सुदृढ़ करना है। मौके पर सतर्कता विभाग हाजीपुर के हिमांशु कुमार, स्टेशन अधीक्षक हेमंत कुमार, डीसीआई आमिर साह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.