बेगुसराय, अक्टूबर 31 -- सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत नुक्कड़ नाटक Begusarai News: लाखो,निज प्रतिनिधि। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की बरौनी रिफाइनरी की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान द प्लेयर्स एक्ट रंगमंडल, बेगूसराय के कलाकारों ने चंदन कुमार सोनू लिखित एवं निर्देशित नाटक 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि की ओर' का प्रभावशाली मंचन किया। नाटक के माध्यम से लोगों को ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक आचरण का संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति बरौनी रिफाइनरी गेट नंबर एक, राजकीय मध्य विद्यालय बारो, सीआईएसएफ बरौनी रिफाइनरी, केंद्रीय विद्यालय आईओसी बेगूसराय, रिफाइनरी टाउनशिप शॉपिंग परिसर और पॉलिटेक्निक बेगूसराय में की गई। कलाकारों ने गीत-संगीत और अभिनय के माध्यम से भ्रष्टाचार म...