Begusarai News: निर्माण कार्य बंद रहने पर एडीएम ने जताई नाराजगी, सूचना पट लगाने का निर्देश
बेगुसराय, अक्टूबर 23 -- Begusarai News: बखरी। निज संवाददाता बेगूसराय के एडीएम विभागीय जांच महेश्वर प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को बखरी पहुंचकर निर्माणाधीन प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य बंद रहने के कारणों की जानकारी ली। मौके पर मौजूद निर्माण कर्मियों ने बताया कि दुर्गा पूजा की छुट्टी में मजदूर अपने घर चले गए थे, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटे हैं। इस कारण निर्माण कार्य ठप पड़ा है। निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल पर योजना से संबंधित सूचना पट नहीं लगे होने पर एडीएम ने नाराजगी जताई और संबंधित कर्मियों को तत्काल बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। निर्माण कर्मियों ने बताया कि पहले से लगा बोर्ड राहगीरों ने तोड़ दिया है और दूसरा बोर्ड बनकर तैयार है। इस पर एडीएम ने तैयार बोर्ड को तत्काल निर्माण स्थल पर लगाने का निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.