Begusarai News: नियेाजन मेले में 442 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए चयन
बेगुसराय, अगस्त 7 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला नियोजनालय की ओर से शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बेगूसराय के प्रांगण में नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। नियोजन मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कुल 22 नियोजक कंपनियों ने भाग लिया। मेले में रोजगार की तलाश में पहुंचे अभ्यर्थियों से कुल 1,851 आवेदन प्राप्त हुए। नियोजक कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों के बायोडाटा की स्क्रीनिंग एवं साक्षात्कार के उपरांत प्रथम चरण में कुल 442 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए चयन किया गया। मेले में बेगूसराय एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं एवं अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों को करियर निर्माण, साक्षात्कार की तैयारी, रोजगार के अवसरों तथा कौशल विकास से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.