बेगुसराय, सितम्बर 3 -- Begusarai News: बरौनी, निज संवाददाता। बेगूसराय होकर सहरसा से आसनसोल व भुवनेश्वर के रास्ते यशवंतपुर तक चलने वाली सहरसा यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार आज तक नहीं मिलने के कारण इसका संचालन फिलवक्त बंद है। इस ट्रेन के बंद होने से रेलयात्रियों में मायूसी बनी है। बरौनी व बेगूसराय के स्थानीय लोगों का कहना है कि उड़ीसा व बेंगलुरु की यात्रा के लिए यह ट्रेन महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रही थी। इसके बंद होने से दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को अब वैकल्पिक ट्रेनों पर निर्भर होने की विवशता बनी है। विदित हो कि सहरसा यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को सहरसा जंक्शन से खुलती थी। यह ट्रेन बेगूसराय, आसनसोल और भुवनेश्वर होते हुए यशवंतपुर तक जाती थी। धनंजय गुप्ता, मनोज सिंह, रोहित कुमार, सोनी कुमारी, रागनी देवी, दिल...