Begusarai News: निपनिया मधुरापुर में सर्वाधिक फसल क्षति के आवेदन
बेगुसराय, अक्टूबर 2 -- Begusarai News: तेघउ़ा, निज प्रतिनिधि। फसल क्षति के मामले में प्रखंड में सबसे अधिक निपनिया मधुरापुर में आवेदन दिए गए हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण प्रखंड के निपनिया मधुरापुर, आधारपुर, रातगांव और पिढ़ौली के अलावा तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र के किसानों की फसलों को व्यापक क्षति हुई। इसको लेकर 23 से 29 सितंबर तक किसानों से ऑनलाइन आवेदन लिए गए। लिए गए आवेदन का सत्यापन 30 सितंबर से स्थल पर जाकर किसान समन्वयक के द्वारा किया जा रहा है। इस संदर्भ में कृषि अधिकारी राधिका कुमारी ने बताया कि प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र में कुल 5248 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें निपनिया मधुरापुर से कुल 983 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जबकि बरौनी-दो पंचायत से सबसे कम मात्र 408 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कृषि समन्वयक मनोज कुमार ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.