बेगुसराय, अगस्त 10 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम के वार्ड -29 बाघा के यादव टोल स्थित गन्दा पानी से भरे गड्ढे में जलीय हरे पौधे खाने के दौरान दलदल में भैंस फंस गयी। लाख प्रयास के बाद भी भैंस नहीं निकल पायी। उसके बाद सिंघौल थाना के चंदवारा गांव के पशुपालक किसान भी फंसी भैंस को निकालने का प्रयास किया। लेकिन निकालने में सफल नहीं हो सके। उसके बाद भैंस की मौत हो गयी। तीसरे दिन सोमवार को जब तेज दुर्गंध निकलना शुरू हुआ तो स्थानीय लोगों को दलदल में फंसकर भैंस के मरने की जानकारी मिली। उसके बाद इसकी जानकारी वार्ड-29 के पार्षद राजदीप कुमार उर्फ मुकुल सरदार को दी गयी। पार्षद ने तुरंत इसकी जानकारी नगर निगम प्रशासन को दी। उसके बाद निगम की ओर से मजदूरों के साथ जेसीबी भेजी गयी। उसके बाद सड़ी गली हालत में भैंस के शव को बाहर निकाला गय...