बेगुसराय, सितम्बर 26 -- Begusarai News: बखरी। निज संवाददाता नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चकचनरपत में शनिवार को नाव दुर्घटना और बचाव को लेकर मॉकड्रिल कराया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : बच्चों को दी गई पानी में डूबने से बचाव की जानकारीमॉकड्रिल का उद्देश्य इस दौरान विद्यालय के बच्चों को नाव पर सवार होने, उतरने तथा नदी पार करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि नाव पर क्षमता से अधिक सवार नहीं होना चाहिए और सफर के दौरान किसी भी स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित तरीके से बचाव के उपाय अपनाने चाहिए। मॉकड्रिल के माध्यम से बच्चों को नाव दुर्घटना की स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने, आसपास के लोगों से मदद लेने तथा बचाव दल के पहुंचने तक धैर्य बनाए रखने के बारे में भी जानकारी दी ...