बेगुसराय, सितम्बर 26 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। सुरक्षित शनिवार के तहत शनिवार को प्रखंड के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में विद्यार्थियों को नाव दुर्घटना तथा पानी में डूबने से बचाव की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : बच्चों को दी गई पानी में डूबने से बचाव की जानकारीसुरक्षा प्रशिक्षण फोकल शिक्षक हरिहर सहनी और अवनेश पाण्डेय, आनंद माधव,अनिल महतो आदि ने बच्चों को नाव से यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। कहा कि नाव पर क्षमता से अधिक लोगों या सामान को नहीं बैठाना चाहिए। तैरना नहीं जानने वाले लोगों को गहरे पानी अथवा उफनती नदी में जाने से बचना चाहिए। शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि पानी में किसी व्यक्ति के डूबने पर तैरना नहीं जानने वाले लोग स्वयं गहरे पानी में कूदकर बचाव का प्रयास न क...