Begusarai News: नावकोठी से तीन वारंटी गिरफ्तार
बेगुसराय, अगस्त 6 -- Begusarai News: नावकोठी। पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में रजाकपुर पंचायत के बेगमपुर निवासी गुड्डू महतो तथा महेशवाड़ा गांव के रामगति सिंह और निरंजन झा शामिल हैं। इनमें गुड्डू महतो और रामगति सिंह इश्तेहारी वारंटी भी थे। तीनों आरोपित लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे जिसके कारण उनके विरुद्ध गैरजमानती वारंट जारी किया गया था। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: तीन वारंटी किए गए गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.