Begusarai News: नावकोठी में 37 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच
बेगुसराय, जुलाई 21 -- Begusarai News: नावकोठी,निज संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नावकोठी में गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 37 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी को नियमित जांच कराने, चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार दवा लेने तथा विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में एलटी पंकज कुमार जोशी ने गर्भवती महिलाओं का वजन, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक जांच की। डॉ. हिमांशु कुमार ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान रक्त की कमी मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकती है। इसे दूर करने के लिए आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों का नियमित सेवन करने के साथ भोजन में हरी पत्तेदार सब्जिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.