Begusarai News: नावकोठी में मेधा वर्मा को मिला बीईओ का प्रभार
बेगुसराय, जुलाई 8 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। नावकोठी प्रखंड के शिक्षा विभाग की कमान बदल गई है। अब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) का प्रभार प्रखंड के श्रम एवं प्रवर्तन पदाधिकारी मेधा वर्मा को सौंपा गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी बीडीओ राहुल रंजन के पास थी। जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी बेगूसराय ने ज्ञापांक 2529, दिनांक 8 जुलाई 2026 के माध्यम से आदेश जारी कर मेधा वर्मा को नावकोठी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार लेने का निर्देश दिया है। आदेश जारी होने के बाद शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मियों और स्कूलों के बीच इसकी चर्चा तेज हो गई है। बताया जाता है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसके माध्यम से प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं योजनागत कार्यों की निगरानी की जाती है। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.