बेगुसराय, नवम्बर 9 -- गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पर प्रभावी नियंत्रण तथा सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को पीएचसी नावकोठी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 39 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान सात महिलाएं एनीमिया से ग्रसित तथा एक महिला एचआईवी पॉजिटिव चिह्नित की गई। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने कहा कि सुरक्षित प्रसव के लिए प्रत्येक गर्भवती महिला को प्रसव पूर्व नियमित स्वास्थ्य जांच कराना बेहद जरूरी है। समय पर जांच कराने से गर्भावस्था के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं की पहचान हो जाती है। इ...