Begusarai News: नावकोठी: प्रभारी बीईओ ने पदभार ग्रहण किया
बेगुसराय, जुलाई 14 -- Begusarai News: नावकोठी। प्रभारी बीईओ मेघा वर्मा ने म़ंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। बीआरसी में पूर्व प्रभारी बीईओ सह बीडीओ राहुल ऱंजन ने उन्हें विधिवत प्रभार सौंपा। उनके प्रभार लेने के बाद उपस्थित हेडमास्टर तथा कर्मियों ने बुके देकर स्वागत किया। सुश्री वर्मा ने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार उनकी प्राथमिकता होगी। शिक्षण संस्थानों तथा शिक्षकों की समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही छीजित बच्चों को विद्यालय की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। मौके पर एचएम राजेश कुमार, अमित कुमार, नवनीत कुमार, विजय कुमार, रवि कुमार, सुबोध कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नवागत खंड शिक्षाधिकारी कौंधियारा का शिक्षकों ने किया स्वागत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.