बेगुसराय, सितम्बर 12 -- Begusarai News: बरौनी। रेल विभाग द्वारा रेलवे कॉलोनियों की साफ सफाई पर प्रतिमाह लाखों रूपए खर्च किया जा रहा है। लेकिन, स्थानीय संबंधित संवेदकों की उदासीनता के कारण रेलवे कॉलोनी के साथ-साथ सर्कुलेटिंग एरिया में नाले की साफ सफाई की स्थिति काफी बदतर है। रेलवे कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने मंडल के अधिकारियों से इसकी जांच कर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...