Begusarai News: नारायणपुर विद्यालय से दो टैब चोरी, सामानों को इधर-उधर फेंका
बेगुसराय, जुलाई 6 -- Begusarai News: खोदावंदपुर,निज संवाददाता। बेगूसराय-रोसड़ा एसएच 55 किनारे स्थित नारायणपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रविवार की देर रात चोरों ने कार्यालय गेट का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और गोदरेज का लॉक तोड़ उसमें रखें दो टैब चुरा लिया। इसके साथ ही चोरों ने अन्य सामानों को इधर उधर फेंक दिया। स्कूल के पीछे शौचालय में बिखरा कई सामान मिला। सोमवार की सुबह स्कूल खुलने पर चोरी की इस घटना का पर्दाफाश हुआ। चोरी की सूचना प्रभारी एचएम गंगा महतो ने पुलिस को दी। पुलिस बल के साथ पहुंची पुअनि अंजलि भारद्वाज ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शिक्षकों तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की। प्रभारी एचएम ने बताया कि 21 जून की रात में भी चोरों ने स्कूल के कमरे में घुसकर रसोईघर से एक बड़ा टोपिया, स्कूली बच्चों का नया व पुराना किताब तथा वर्ग षष्ठम का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.