Begusarai News: नाबालिग को अगवा करने के मामले में प्राथमिकी
बेगुसराय, जुलाई 9 -- Begusarai News: बलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसला कर गांव के ही एक लड़के के द्वारा भगा ले जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। थाना में दिये आवेदन में पीड़ित मां ने बताया है कि मेरी नाबालिग पुत्री को गत 7 जुलाई की रात एक लड़के के द्वारा बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर अन्यत्र ले जाया गया है। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा है कि शीघ्र बच्ची की बरामदगी नहीं हो सकी तो वे लोग मेरी बच्ची के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना को अंजाम दे सकते हैं। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कांड संख्या 372/26 दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.