बेगुसराय, अक्टूबर 11 -- नवरात्रि पर सांस्कृतिक कार्यक्रम Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन बेगूसराय में शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या पर भक्ति, संस्कृति एवं सामाजिक चेतना से ओतप्रोत एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार ने कहा कि हर व्यक्ति के अंदर सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा होती है। सभी को सकारात्मक दृष्टिकोण और सोच को विकसित करनी चाहिए। कार्यक्रम में भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति के साथ एक विशेष नाट्य प्रस्तुति युग चक्र: त्रेता से कलियुग तक का मंचन किया गया। यह प्रस्तुति पौराणिक प्रसंगों के माध्यम से वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों, मानवीय मूल्यों तथा सकारात्मक विचार परिवर्तन का संदेश देती है। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. परवेज़ यूसुफ़ ने किया उन्होंने कहा कि शिक...