बेगुसराय, जुलाई 23 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। बखरी थाना क्षेत्र की मौजी हरिसिंह पंचायत स्थित गुंजरा चौर में गुरुवार को डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मौजी हरिसिंह पंचायत के वार्ड 14 निवासी अमरजीत राय के 15 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार के रुप में की गई। मृत बालक की माता ने बताया कि विक्रम खाना खाकर घर में टीवी देख रहा था। कुछ देर बाद अपने दोस्तों के साथ नहाने चौर में चला गया।

बालकों की संगत वहीं, विक्रम के साथ चौर में नहा रहे दूसरे बालक लालन राय के पुत्र लालबाबू कुमार ने बताया कि हमलोग साथ में चौर के किनारे नहा रहे थे। तभी विक्रम मुझे तैरना आता है, कहकर गहरे पानी में चला गया और वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। हमलोगों ने उसे बचाना चाहा पर तैरना नहीं आने के कारण हमलोगों को गहरे पानी में जाने की हिम्मत नहीं हुई। त...