Begusarai News: नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबा किशोर, शव बरामद
बेगुसराय, अगस्त 25 -- Begusarai News: साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के परोड़ा गांव स्थित चंडिका स्थान घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी। मंगलवार की सुबह स्थानीय गोताखोरों की टीम की मदद से किशोर के शव बरामद किया गया। शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के मसूरचक निवासी सुबोध साह के 16 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार के रूप में की गयी।
घटना का विवरण स्थानीय लोगों व परिजनों के मुताबिक सोमवार को सोमवारी के अवसर पर किशोर अपने एक साथी के साथ परोडा गांव स्थित सुप्रसिद्ध आलोक धाम मंदिर में पूजा करने आया था। इसी क्रम में गंगा स्नान करने व जल भरने के लिए पास स्थित चंडिका स्थान घाट पर गंगा नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। साथ आये साथियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.