Begusarai News: नवनियुक्त सीओ रजनी कुमारी ने संभाला पदभार
बेगुसराय, अगस्त 21 -- Begusarai News: मटिहानी। मटिहानी की नवनियुक्त अंचल अधिकारी रजनी कुमारी ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान अंचल अधिकारी पृथा अखौरी ने उन्हें विधिवत कार्यभार सौंपा। पदभार संभालने के बाद सीओ रजनी कुमारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। भूमि विवाद, दाखिल-खारिज और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों का निष्पादन तय समय सीमा में सुनिश्चित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.