Begusarai News: नयागांव नाट्य महोत्सव में मीनापुर की टीम को मिला प्रथम पुरस्कार
बेगुसराय, अक्टूबर 24 -- नाट्य महोत्सव में मीनापुर की टीम ने जीता प्रथम पुरस्कार Begusarai News: मटिहानी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के नयागांव बालहपुर-2 में दुर्गापूजा के अवसर पर आयोजित भव्य नाट्य महोत्सव में नवयुवक नाट्य कला परिषद मीनापुर की टीम ने अपनी उत्कृष्ट कला, शानदार अभिनय और दमदार मंचन के बल पर प्रथम पुरस्कार हासिल कर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में मीनापुर के कलाकारों ने विभिन्न श्रेणियों में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण पुरस्कार अपने नाम किए। पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के सामने नशे की लत एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है। एक ओर कई युवा नशीले पदार्थों के सेवन के कारण अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के युवा कलाकार अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.