बेगुसराय, सितम्बर 27 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को गढ़पुरा स्थित ऐतिहासिक नमक सत्याग्रह स्थल परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम सह जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रेम चन्द्र झा ने किया। इस दौरान प्रखंड के सभी स्वच्छता कर्मियों ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: रजाकपुर में मस्जिद व ब्रह्मस्थान की सफाईस्वच्छता कर्मियों का योगदान स्वच्छता कर्मियों ने नमक सत्याग्रह स्थल परिसर में इधर-उधर पड़े कचरे को एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया। साथ ही, परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। कर्मियों ने कहा कि ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प...