Begusarai News: नन्हें वैज्ञानिकों व कलाकारों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
बेगुसराय, जुलाई 12 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। पनहास स्थित भारद्वाज गुरुकुल का 21वां स्थापना दिवस ज्ञानोत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा एक के बच्चों ने बेगूसराय तथा कक्षा दो के विद्यार्थियों ने बिहार के महापुरुषों का वेश धारण कर उनके संदेश प्रस्तुत किए। कक्षा तीन से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, साहित्य एवं सामाजिक विषयों पर वर्किंग मॉडल, चार्ट और आर्ट वर्क प्रदर्शित किए। कार्यक्रम का संयोजन सिद्धांत भारद्वाज व संभ्रांत भारद्वाज ने किया। ह्यूमन लंग्स, मैग्नेटिक स्विंग, वैक्यूम क्लीनर, हैंड जेस्चर कंट्रोल कार, वाई-फाई कंट्रोल कार, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक क्रेन, ईवीएम मशीन, साइबर सिक्योरिटी, पॉल्यूशन कंट्रोल, आदर्श गांव, स्कूल एवं अस्पताल जैसे मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.