बेगुसराय, सितम्बर 29 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026' के अंतर्गत 30 सितंबर को जिले के नगर निगम सहित सभी नगर निकायों में 'सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर' का आयोजन किया जाएगा।

शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, कॉमन सर्विस सेंटर तथा संबंधित सभी नगर निकायों के अधिकारियों को शिविर के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिले में नगर निगम के अतिरिक्त नगर परिषद बलिया, बखरी, बीहट, बरौनी एवं तेघड़ा में भी शिविर आयोजित किए जाएंगे।

स्वास्थ्य सेवाएँ इस दौरान सफाई मित्रों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्थानीय चिकित्सा केंद्रों के समन्वय से स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा उपकरण वितरण पात्र सफाई क...