Begusarai News: नगर निगम में विलय के विरोध में धबौली ग्राम सभा ने पारित किया प्रस्ताव
बेगुसराय, नवम्बर 3 -- नगर निगम में शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत धबौली को नगर निगम में शामिल करने के जिला प्रशासन के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत की मुखिया शहनाज बेगम की अध्यक्षता में आयोजित सभा में नगर निगम में विलय के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रस्ताव के विभिन्न पहलुओं पर अपनी राय रखी। सभा में ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत की ग्रामीण पहचान, कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और स्थानीय स्वशासन की व्यवस्था को ध्यान में रखे बिना नगर निगम में शामिल करने का निर्णय उचित नहीं है। ग्रामीणों ने विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं, कर व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था पर इसके संभावित प्रभावों को लेकर भी चिंता जताई। चर्चा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.