Begusarai News: नगर निगम टैक्स वसूलने के साथ सुविधाओं पर भी दे ध्यान: राजेश
बेगुसराय, अक्टूबर 26 -- Begusarai News: लाखो,निज प्रतिनिधि। बड़ी पोखर स्थित ऐक्टू कार्यालय में सोमवार को ई-रिक्शा संघ की बैठक अध्यक्ष टुनटुन राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रिक्शा चालकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही चालकों का लाइसेंस बनवाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान दर्जनों रिक्शा चालकों के ब्लड ग्रुप की जांच भी कराई गई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के संरक्षक राजेश श्रीवास्तव ने नगर निगम पर सुविधाएं उपलब्ध कराने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रिक्शा चालक प्रतिवर्ष 1200 रुपये टैक्स देते हैं, लेकिन उन्हें अब तक समुचित रिक्शा स्टैंड जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। शहर को जाममुक्त बनाने और ई-रिक्शा के सुचारु परिचालन के लिए सर्विस लेन की व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने कहा कि रिक्शा चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.