Begusarai News: नगर निगम: फंड के अभाव में लटकी 58 योजनाएं
बेगुसराय, सितम्बर 21 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। निगम कार्यालय के सभागार में सोमवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता मुख्य पार्षद पिंकी देवी ने की। सशक्त स्थायी समिति की बैठक में प्रक्रियाधीन 218 निविदाओं की समीक्षा के दौरान मुख्य पार्षद ने कहा कि जनता की जरूरत से जुड़ी योजनाएं वर्षों तक प्रक्रिया में अटकी रह रही हैं। बोर्ड में निर्णय लेने के बाद भी योजनाओं को जमीन पर उतरने में अधिक समय लगने पर नाराजगी दिखाई। मुख्य पार्षद तो यहां तक कह डाली कि जनसरोकार से जुड़ी योजनाओं को यों ही पेंच में फंसाया गया तो धरना देने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं में हो रही देरी का कारण पूछा और समय पर काम शुरू कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान शहर में विकास की धीमी गति पर मुख्य पार्षद काफी गुस्से में दिखीं।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.