बेगुसराय, नवम्बर 5 -- नकटा पोखर में कचरे का अंबार Begusarai News: खोदावंदपुर,निज संवाददाता। सागी पंचायत के नकटा टोला पोखर के किनारे कचरा का अम्बार लगा हुआ है। छठ पर्व में गांव के छठ व्रती कैसे भगवान भास्कर को अर्ध्य देंगे, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। स्थानीय प्रशासन एवं पंचायत प्रतिनिधि मूकदर्शक बने हुए हैं। इससे लोगों में असंतोष व्याप्त है। सागी पंचायत के गोसाई मठ गांव के समीप नकटा पोखर में हर वर्ष अगल बगल गांव के छठ व्रती भगवान सूर्य को अर्ध्य देते हैं। अमृत सरोवर के रूप में चिह्नित इस पोखर में सीमावर्ती गांव गोसाई मठ,सागी एवं चलकी के लोग छठ पर्व में अर्ध्य देते हैं। बताते चलें कि सरकार स्वच्छता अभियान पर जोड़ दे रही है। कचरा प्रबंधन के लिए सफाईकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। गांव के टोलों मुहल्ले से ठेले पर कचरा का उठाव कर सघन आब...