बेगुसराय, सितम्बर 2 -- Begusarai News: मंझौल। अनुमंडल पुलिस कार्यालय मंझौल में दो सितंबर बुधवार के अपराह्न में नए एसडीपीओ अमरकांत ने योगदान कर पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व वे पुलिस उपाधीक्षक यातायात रोहतास के पद पर कार्यरत थे। वे बीपीएससी के 56 वीं- 59 वीं बैच के पुलिस अधिकारी हैं। नव पदस्थापित एसडीपीओ अमरकांत ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं त्वरित पुलिस की कार्रवाई उनकी प्राथमिकता की सूची में होगी। पीड़ित केंद्रित पुलिस रहेगी। कम्युनिटी पुलिसिंग पर बल रहेगा। मीडिया कर्मियों से अनुरोध है कि पुलिस के कर्तव्य निर्वहन में सार्थक भूमिका अदा करें। मौके पर निवर्तमान एसडीपीओ मंझौल नवीन कुमार, प्रभारी एसडीपीओ मंझौल कुंदन कुमार, मंझौल थाना अध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...