बेगुसराय, अक्टूबर 31 -- Begusarai News: लाखो। लोजपा (रामविलास) की ओर से शनिवार को पोखरिया स्थित जिला प्रधान कार्यालय सीताश्री भवन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया और मिठाइयां बांटी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। मौके पर एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत कुमार, पूर्व प्रदेश महासचिव बालमुकुंद सिंह, विनोद कुमार बिहारी, कृष्ण मुरारी सहाय, प्रभात कुमार पिंटू आदि थे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: आज मनाया जाएगा चिराग पासवान का जन्मदिन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...