Begusarai News: दौलतपुर में मारपीट, पांच लोग जख्मी
बेगुसराय, जुलाई 13 -- Begusarai News: खोदावंदपुर। दौलतपुर में पारिवारिक विवाद में सोमवार को मारपीट की घटना हुई जिसमें तीन महिला समेत कुल पांच लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार टुनटुन सहनी की पत्नी खुशबू देवी का झगड़ा उसकी ननद विमला देवी से हुआ था। बीचबचाव करने गए टुनटुन सहनी, उसका पुत्र विराज कुमार एवं बहन पूजा कुमारी भी मारपीट में जख्मी हो गई। सभी घायलों का इलाज सीएचसी में करवाया गया। मारपीट की इस घटना की जानकारी खोदावंदपुर पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.