Begusarai News: दौड़ प्रतियोगिता में दिव्यांशु ने हासिल किया प्रथम स्थान
बेगुसराय, सितम्बर 30 -- Begusarai News: छौड़ाही। लोक शिक्षा समिति बिहार की ओर से सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर(सैनिक स्कूल) बटहा में आयोजित 37वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहुरी पंचायत अंतर्गत बरैपुरा निवासी छात्र दिव्यांशु कुमार ने दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल की। दिव्यांशु की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ विद्यालय व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दिव्यांशु कुमार बरैपुड़ा निवासी राजेन्द्र प्रसाद यादव (उपमुखिया)के पुत्र हैं और सरस्वती शिशु मंदिर की सातवीं कक्षा के छात्र हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद आयोजकों ने दिव्यांशु को प्रतीक चिह्न और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। दिव्यांशु की सफलता पर सहुरी पंचायत के मुखिया रामसेवक पासवान, पूर्व वार्ड सदस्य राजेश कुमार यादव, मालीपुर पंचायत के पूर्व मुखिया विजय कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.