बेगुसराय, अगस्त 17 -- Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने रविवार को अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के आरोपित समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि भगतपुर निवासी कौशल चौधरी के पुत्र आदित्य कुमार के खिलाफ थाना कांड संख्या 15/24 के तहत आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज था। वहीं, दूसरी कार्रवाई में सतीचौरा निवासी सहदेव पासवान के पुत्र कुणाल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ थाना कांड संख्या 184/26 के तहत मामला दर्ज था। दोनों की गिरफ्तारी संबंधित मामलों में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों से आवश्यक पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...