बेगुसराय, अक्टूबर 26 -- चमरडीहा के समीप दो बाइकों की टक्कर Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। नावकोठी थाना क्षेत्र की पहसारा पश्चिम पंचायत के चमरडीहा के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नावकोठी पीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तीनों को बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार एक बाइक बखरी से मंझौल की ओर जा रही थी जबकि दूसरी बाइक मंझौल से सलौना की ओर जा रही थी। दोनों बाइक की गति अनियंत्रित रहने के कारण चमरडीहा के समीप दोनों में टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दो लड़कियां भी जख्मी हो गईं। बताया जाता है कि एक बाइक सवार जख्मी हालत में अपने साथ जा रही पत्नी और उसकी सहेली को...