Begusarai News: दो बाइकों की टक्कर में छह लोग जख्मी
बेगुसराय, जुलाई 20 -- Begusarai News: खोदावंदपुर, निज संवाददाता। दो बाइकों की आमने सामने हुई भीषण टक्कर में छह लोग घायल हो गए। यह सड़क हादसा सोमवार की दोपहर बेगूसराय रोसड़ा एस एच 55 मुख्य सड़क पर बाड़ा दुर्गा मंदिर चौक के समीप हुआ। घायलों की पहचान समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थानाक्षेत्र के सुरौली शाहपुर गांव के सिकंदर साह के पुत्र अजीत कुमार ,बाला महतो का पुत्र रोहित कुमार, बिनो महतो का पुत्र चंदन कुमार,बाघोपुर बलुआहा गांव के हंस राज का पुत्र हर्ष कुमार, पुत्री पूजा कुमारी एवं गांगी रजक का पुत्र हंस राज के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पूजा कुमारी अपने भाई एवं पिता के साथ रोसड़ा से बाड़ा गांव अपने मायके आई थी। वे लोग बाइक से थे और सड़क पार कर रहे थे । इसी दौरान बेगूसराय से रोसड़ा की ओर तेजी से जा रहे अपाची बाइक सवार ने उनकी बाइक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.