Begusarai News: दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बेगुसराय, सितम्बर 25 -- Begusarai News: छौड़ाही, निज संवाददाता। छौड़ाही थाना पुलिस ने छापेमारी कर अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष रोशन प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पहली गिरफ्तारी भगवानपुर थाना कांड संख्या 188/16 के आर्म्स एक्ट के आरोपी जितेंद्र कुमार, पिता हीरा सहनी, गांव नारायण पीपर, थाना छौड़ाही की हुई है। वहीं, दूसरी गिरफ्तारी सैदपुर गांव निवासी सुमित कुमार उर्फ मेघनाथ शाह, पिता रामबालक शाह की हुई है। वह वाद संख्या 438 सी/12, डीबी नंबर 803, दिनांक 24 जुलाई 2026 के इश्तेहार वारंटी मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। यह भी पढ़ें- Begusarai News: दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.