बेगुसराय, अगस्त 19 -- Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के दौरान बलिया एवं लाखो थाना क्षेत्र से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से बुधवार को जारी सूचना के अनुसार बलिया थाना कांड संख्या 159/24, दिनांक 17 मई 2024 में 27 आर्म्स एक्ट के अप्राथमिकी अभियुक्त सदानंदपुर निवासी रामचंद्र राय के पुत्र रवि रौशन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं लाखो थाना कांड संख्या 102/26, दिनांक 20 जून 2026 में एससी-एसटी एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त साहपुर कन्हैया कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ विधि सम्मत कार्यवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...